जांजगीर: कलेक्टर आकाश छिकारा ने हाईस्कूल मैदान में आयोजित मेला की तैयारियों का लिया जायजा।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं कृषि एग्रीटेक मेला हाईस्कूल ग्राउंड की तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्य क्षेत्र के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।