जांजगीर: महतारी वंदन योजना में दो दिनों में 63 हजार 639 महिलाओं ने भरा आवेदन,प्रदेश में अव्वल रहा जिला।
महतारी वंदन योजना में दो दिनों में 63 हजार 639 महिलाओं ने भरा आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से सभी पंचायतों में सर्वे कर फार्म भरवाए जा रहें है। जिले में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दो दिनों 63 हजार 639 महिलाओं ने आवेदन भरा है जो प्रदेश में अव्वल रहा।