मुरादाबाद: मूंढापांडे जीरो पॉइंट पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत व पत्नी गंभीर घायल
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी, इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी और उसके बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि बाइक सवार दंपति रामपुर की तरफ जाने के लिए मूंढापांडे जीरो पॉइंट के पास पहुंचे थे, तभी दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बच्चे को किसी तरह की चोट नहीं आई है।