मुरादाबाद: अपर आयुक्त ग्रेड 2 दिनेश कुमार ने मुरादाबाद में संभाला कार्यभार, पेंडिंग पड़ी अपील का जल्द किया जाएगा निस्तारण
सिविल लाइन स्थित रामगंगा बिहार में राज्य कर विभाग के नवनियुक्त अपर आयुक्त ग्रेड 2 दिनेश कुमार वर्मा द्वारा राज्य कर विभाग में कार्यभार ग्रहण किया गया है। अपर आयुक्त ग्रेड 2 दिनेश कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि उन्होंने मुरादाबाद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। करीब 900 से अधिक अपील पेंडिंग पड़ी हुई है जिन्हें नोटिस भेज कर जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।