मुरादाबाद: एलोवेरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर सहित 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का महिला ने मुगलपुरा थाने में केस कराया दर्ज
महिला की तहरीर के आधार पर एलोवेरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मुगलपुरा थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला के पुत्र नफीस ने बताया कि उनकी मां ने एलोवेरा का काम शुरू किया था मुंबई के एलोवेरा प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर सहित 2 अन्य लोगों ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया और ज्यादा प्रॉफिट देने के नाम पर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवा ली और बाद में कंपनी को बंद कर दिया।