मुरादाबाद: मझोला क्षेत्र में जॉब ना मिलने से परेशान युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
जिला अस्पताल में भर्ती मझोला क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक शांतनु ने बताया कि जॉब न मिलने से उसने परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, वह काफी समय से परेशान था और उसे जॉब नहीं मिल पा रही थी। जिससे तंग आकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उसके परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।