मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी, सौंपा प्रार्थना पत्र
पीड़ित मुकुल अग्रवाल ने बताया उनके द्वारा एक सोसाइटी बनाई गई थी, उस सोसाइटी की एक व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा दी गई थी। बीते दिनों उस व्यक्ति के खिलाफ सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी के संबंध में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित ने DIG को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है।