करछना: लेप्रोसी चौराहा के पास एक दंपति ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए किया हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के लेप्रोसी चौराहा का एक वीडियो बुधवार शाम 5 बजे के करीब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दंपति द्वारा पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर पुलिस आरोपी को गलत बता रही है। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में दंपति और पुलिस से नोक झोक सुना व देखा जा सकता है।