करछना: अरैल संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में बिहार से आया युवक लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान
प्रयागराज के अरैल व त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच 13 जनवरी को विकास राय निवासी फुलवार, पोस्ट पकड़ी दयाल, जिला चंपारण,बिहार परिवार के साथ महाकुंभ में आया था और अचानक भीड़ में बिछड़ गया। हर जगह खोज बीन करने के चार दिन बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं चला। गुरुवार शाम 6 बजे युवक का चाचा ने दी जानकारी।