करछना: धरवारा गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करछना थाना क्षेत्र के मिदिनी सिंह का पूरा गांव निवासी राकेश पटेल का 16 वर्षीय बेटा अक्षय पटेल गुरुवार सुबह दूध लेकर कोहडा़रा बाजार में जा रहा था। उसी दरमियान धरवारा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दिया। परिजनों द्वारा रामपुर स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजा।