करछना: अरैल संगम तट पर बनाए गए टेंट सिटी में अंतरराष्ट्रीय दल के सदस्यों का मंत्रोच्चार के साथ हुआ स्वागत
अरैल संगम तट पर महाकुंभ को लेकर वीवीआईपी लोगों के ठहरने के लिए टेंट सिटी बनाया गया है। इस टेंट सिटी में अन्य टेंटो के अपेक्षा अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय दल के सदस्यों का बनाए गए टेंट सिटी में मंत्रोंच्चार के साथ आरती दिखाकर भव्य तरीके से फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। जिसका वीडियो शाम 6:30 बजे के करीब सामने आया है।