फिरोज़ाबाद: प्रताप नगर इलाके में मां के साथ मौसी के घर आई युवती पर पड़ोसी ने डंडे से मारपीट कर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के प्रताप नगर इलाके सें मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवती के परिजनों की माने तो सम्राट नगर इलाके रहने वाली राखी अपनी माँ के साथ मौसी के घर प्रताप नगर गयी थी। इसी दौरान पडोसी ऒर उसकी मौसी के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते पडोसी नें युवती पर डंडे सें हमला कर दिया। जिससे युवती घायल हुयी है।