डिंडौरी: मां नर्मदा पुल घाट पर संडे स्पेशल योगा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
डिंडौरी के मां नर्मदा पुलघाट पर कलेक्टर भदौरिया के निर्देश एवं खेल युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में रविवार सुबह 8:00 संडे स्पेशल योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां बच्चे युवाओ ने स्ट्रेचिंग विभिन्न योगासन एरोबिक योग सामूहिक फिटनेस गतिविधियों में बढ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चे युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना।