परैया: परैया थाना से फरार 13 वर्षीय बाल कैदी की रेल पटरी पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Paraiya, Gaya | Jun 30, 2026 गया जिले के परैया थाना की पुलिस अभिरक्षा से मंगलवार सुबह फरार हुए 13 वर्षीय बाल कैदी का शव कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे प्रभुआ गांव के पास गया-डीडीयू रेलखंड पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि सोमवार को बैंक परिसर में चोरी के आरोप में पकड़े गए किशोर को थाने में रखा गया था, जहां से