नदबई: नदबई गुरुद्वारा नानक दरबार में 7 से 18 जून तक गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस का कार्यक्रम
नदबई। गुरु अर्जन देव महाराज जी के शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा नानक दरबार में 7 से 18 जून तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। ग्रंथी भाई हरबंश सिंह खालसा ने बताया कि 7 से 17 जून तक प्रतिदिन 11 सुखमनी साहिब जी के पाठ होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।