Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

बालाघाट: बालाघाट में बारिश में ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबे तीन मजदूर; एक गंभीर, गोंदिया रेफर

Balaghat, Balaghat | Jul 1, 2026
शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच 1 जुलाई की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के राम मंदिर गली (कालीपुतली चौक के पास) में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में कार्य कर रहे तीन मजदूर बगल के कच्चे मकान की दीवार ढहने से मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाकर तीनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला

MORE NEWS

#बालाघाट 
नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : प्रधान जिला न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण

      जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालाघाट द्वारा एस.एम. देव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, गायखुरी के छात्र-छात्राओं के लिए जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

     शिविर को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण ने नालसा (नशा पीड़ितों के लिए विधिक सहायता एवं नशा उन्मूलन हेतु विधिक सेवाएं) योजना-2015 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण विशेषकर युवा वर्ग मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं की चपेट में आ रहा है। नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

     उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की भी जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को कानूनों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

      कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सतीश शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव, न्यायालयीन प्रक्रियाओं तथा आम नागरिकों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

     शिविर में न्यायिक अधिकारी, एस.एम. देव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के अध्यापक श्री अभिजीत चट्टोपाध्याय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कानून, सामाजिक उत्तरदायित्व और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

#minlaw5 #JansamparkMP 
#NasheSeDooriHaiZaroori2_0

#बालाघाट नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : प्रधान जिला न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालाघाट द्वारा एस.एम. देव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, गायखुरी के छात्र-छात्राओं के लिए जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। शिविर को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण ने नालसा (नशा पीड़ितों के लिए विधिक सहायता एवं नशा उन्मूलन हेतु विधिक सेवाएं) योजना-2015 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण विशेषकर युवा वर्ग मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं की चपेट में आ रहा है। नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की भी जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को कानूनों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सतीश शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव, न्यायालयीन प्रक्रियाओं तथा आम नागरिकों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। शिविर में न्यायिक अधिकारी, एस.एम. देव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के अध्यापक श्री अभिजीत चट्टोपाध्याय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कानून, सामाजिक उत्तरदायित्व और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। #minlaw5 #JansamparkMP #NasheSeDooriHaiZaroori2_0

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

#बालाघाट
  टीएल बैठक में हुई समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा

28 जुलाई को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा (टीएल) बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना ने समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निराकरण के निर्देश दिये। बैठक में उर्वरक वितरण एवं उपलब्धता, लंबित राजस्व प्रकरण, सड़क एवं पुल निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन के मामलों की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, श्री डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, श्री एमआर कोल, श्री  यादव, एसडीएम श्री गोपाल सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

उर्वरक वितरण पर विशेष जोर

कलेक्टर श्री मीना ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को ई-टोकन के माध्यम से बिना किसी परेशानी के उर्वरक मिलना चाहिए। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 8,571 मीट्रिक टन यूरिया, 64 मीट्रिक टन डीएपी तथा 7,534 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। कलेक्‍टर श्री मीना ने कटंगी और लांजी के एसडीएम को नजूल से संबंधित लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

सड़क और ओवरब्रिज निर्माण कार्यों की समीक्षा

बैठक में गर्रा रोड ओवरब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि 45 दिनों के भीतर 70 विद्युत पोल स्थापित कर ओवरब्रिज तथा सर्विस रोड पर प्रकाश व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी। वहीं भटेरा रोड ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने और डायवर्सन रोड की मरम्मत दो दिनों में पूरी कर 30 जुलाई से यातायात शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए।

लाड़ली लक्ष्मी और स्कूल भवनों के उपयोग पर निर्देश

कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि जिन बालिकाओं की लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति आधार अपडेट नहीं होने के कारण रुकी हुई है, उनका आधार अपडेट जल्द कराया जाए। साथ ही सांदीपनि विद्यालयों के विलय के बाद रिक्त हुए स्कूल भवनों का अन्य विभागों द्वारा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएम को परीक्षण करने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और शौचालय निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला आपूर्ति अधिकारी को राशन हितग्राहियों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने तथा श्रम विभाग, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में अधिक से अधिक पात्र लोगों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।

धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी

कुसुम-बी योजना के अंतर्गत सोलर पंप स्थापना में प्रगति नहीं होने पर अक्षय ऊर्जा अधिकारी को एक सप्ताह में सुधार लाने, अन्यथा वेतन रोकने की चेतावनी दी गई। कामधेनु योजना में ऋण स्वीकृति की धीमी प्रगति पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं तथा उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति पर सहायक संचालक को भी सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

रपटो एवं पुल पुलियाओं पर पानी होने पर कोई भी पार न करें

बैठक में 27 जुलाई को किरनापुर क्षेत्र के ग्राम पिपलगांव कला और कोसमारा के बीच रपटे को पार करते समय पंचायत सचिव की पानी में बहने से हुई मृत्यु की घटना पर गंभीर चर्चा हुई। कलेक्टर श्री मीना ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की महाप्रबंधक को रपटे पर बैरिकेडिंग नहीं कराने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं किरनापुर एसडीएम को ड्यूटी से अनुपस्थित कोटवार के विरुद्ध सेवा भूमि वापस लेने और निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों और एसडीएम को निर्देशित किया गया कि बारिश के दौरान पुल-पुलियों और रपटों पर पानी होने की स्थिति में लोगों को किसी भी हाल में पार नहीं करने दिया जाए तथा पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी पर सख्ती

बैठक में सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री मीना ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही से जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mprevenudeptt #schooledump #mpurbandeptt #mp_wcdmp

#बालाघाट टीएल बैठक में हुई समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा 28 जुलाई को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा (टीएल) बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना ने समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निराकरण के निर्देश दिये। बैठक में उर्वरक वितरण एवं उपलब्धता, लंबित राजस्व प्रकरण, सड़क एवं पुल निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन के मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, श्री डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, श्री एमआर कोल, श्री यादव, एसडीएम श्री गोपाल सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। उर्वरक वितरण पर विशेष जोर कलेक्टर श्री मीना ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को ई-टोकन के माध्यम से बिना किसी परेशानी के उर्वरक मिलना चाहिए। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 8,571 मीट्रिक टन यूरिया, 64 मीट्रिक टन डीएपी तथा 7,534 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। कलेक्‍टर श्री मीना ने कटंगी और लांजी के एसडीएम को नजूल से संबंधित लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सड़क और ओवरब्रिज निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में गर्रा रोड ओवरब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि 45 दिनों के भीतर 70 विद्युत पोल स्थापित कर ओवरब्रिज तथा सर्विस रोड पर प्रकाश व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी। वहीं भटेरा रोड ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने और डायवर्सन रोड की मरम्मत दो दिनों में पूरी कर 30 जुलाई से यातायात शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए। लाड़ली लक्ष्मी और स्कूल भवनों के उपयोग पर निर्देश कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि जिन बालिकाओं की लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति आधार अपडेट नहीं होने के कारण रुकी हुई है, उनका आधार अपडेट जल्द कराया जाए। साथ ही सांदीपनि विद्यालयों के विलय के बाद रिक्त हुए स्कूल भवनों का अन्य विभागों द्वारा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएम को परीक्षण करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और शौचालय निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला आपूर्ति अधिकारी को राशन हितग्राहियों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने तथा श्रम विभाग, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में अधिक से अधिक पात्र लोगों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी कुसुम-बी योजना के अंतर्गत सोलर पंप स्थापना में प्रगति नहीं होने पर अक्षय ऊर्जा अधिकारी को एक सप्ताह में सुधार लाने, अन्यथा वेतन रोकने की चेतावनी दी गई। कामधेनु योजना में ऋण स्वीकृति की धीमी प्रगति पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं तथा उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति पर सहायक संचालक को भी सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। रपटो एवं पुल पुलियाओं पर पानी होने पर कोई भी पार न करें बैठक में 27 जुलाई को किरनापुर क्षेत्र के ग्राम पिपलगांव कला और कोसमारा के बीच रपटे को पार करते समय पंचायत सचिव की पानी में बहने से हुई मृत्यु की घटना पर गंभीर चर्चा हुई। कलेक्टर श्री मीना ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की महाप्रबंधक को रपटे पर बैरिकेडिंग नहीं कराने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं किरनापुर एसडीएम को ड्यूटी से अनुपस्थित कोटवार के विरुद्ध सेवा भूमि वापस लेने और निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों और एसडीएम को निर्देशित किया गया कि बारिश के दौरान पुल-पुलियों और रपटों पर पानी होने की स्थिति में लोगों को किसी भी हाल में पार नहीं करने दिया जाए तथा पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी पर सख्ती बैठक में सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री मीना ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही से जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mprevenudeptt #schooledump #mpurbandeptt #mp_wcdmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

#बालाघाट
कलेक्टर ने कृषि एवं जनजातीय कार्य विभाग की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समक्ष में की सुनवाई
शासकीय ट्रेक्‍टर ट्राली बेचने पर एफआईआर के निर्देश

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने मंगलवार 28 जुलाई को कृषि एवं जनजातीय कार्य विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान वारासिवनी तहसील के ग्राम कायदी निवासी जितेन्द्र की शिकायत पर कलेक्टर ने गंभीर रुख अपनाया। शिकायत में बताया गया था कि कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत ग्राम के आत्मा समूह को उपलब्ध कराए गए पावर ट्रैक्टर एवं ट्रॉली में से ट्रॉली को समिति के अध्यक्ष योगराज चौरावार द्वारा बेच दिया गया, जिससे किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री मीना ने उप संचालक कृषि को संबंधित समिति अध्यक्ष के विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
किरनापुर विकासखंड के ग्राम सेवती निवासी चेतराम बहेकार द्वारा वर्ष 2025-26 में चना बीज पर अनुदान राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत पर उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि अनुदान राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। शासन से बजट प्राप्त होते ही बीज प्रदाय करने वाली बोलगांव सोसायटी को राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। इस जानकारी के आधार पर शिकायत के निराकरण के निर्देश दिए गए।
खैरलांजी विकासखंड के ग्राम गजपुर की बीज उत्पादक समिति के होलूराम पटले की वर्ष 2019 में कृषि विभाग को 35 क्विंटल धान बीज प्रदाय करने के बाद 01 लाख 45 हजार 665 रुपये के भुगतान नहीं होने संबंधी शिकायत की भी सुनवाई हुई। जांच में पाया गया कि बीज प्रदाय के संबंध में वर्क ऑर्डर एवं संबंधित अधिकारी को बीज सौंपने का कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया है। कलेक्टर श्री मीना ने शिकायतकर्ता को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही और शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनजातीय कार्य विभाग से संबंधित प्रकरणों में तिरोड़ी तहसील के ग्राम कोसुम्बा निवासी आकाश ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कलेक्टर श्री मीना ने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग को प्रकरण की जांच कर पात्र पाए जाने पर शीघ्र प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा छात्रवृत्ति भुगतान से संबंधित दो शिकायतों की भी समक्ष में सुनवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया जारी है और पात्र विद्यार्थियों के खातों में शीघ्र ही राशि जमा कर दी जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP  #WelfareTribal  #minmpkrishi

#बालाघाट कलेक्टर ने कृषि एवं जनजातीय कार्य विभाग की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समक्ष में की सुनवाई शासकीय ट्रेक्‍टर ट्राली बेचने पर एफआईआर के निर्देश कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने मंगलवार 28 जुलाई को कृषि एवं जनजातीय कार्य विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान वारासिवनी तहसील के ग्राम कायदी निवासी जितेन्द्र की शिकायत पर कलेक्टर ने गंभीर रुख अपनाया। शिकायत में बताया गया था कि कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत ग्राम के आत्मा समूह को उपलब्ध कराए गए पावर ट्रैक्टर एवं ट्रॉली में से ट्रॉली को समिति के अध्यक्ष योगराज चौरावार द्वारा बेच दिया गया, जिससे किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री मीना ने उप संचालक कृषि को संबंधित समिति अध्यक्ष के विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किरनापुर विकासखंड के ग्राम सेवती निवासी चेतराम बहेकार द्वारा वर्ष 2025-26 में चना बीज पर अनुदान राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत पर उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि अनुदान राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। शासन से बजट प्राप्त होते ही बीज प्रदाय करने वाली बोलगांव सोसायटी को राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। इस जानकारी के आधार पर शिकायत के निराकरण के निर्देश दिए गए। खैरलांजी विकासखंड के ग्राम गजपुर की बीज उत्पादक समिति के होलूराम पटले की वर्ष 2019 में कृषि विभाग को 35 क्विंटल धान बीज प्रदाय करने के बाद 01 लाख 45 हजार 665 रुपये के भुगतान नहीं होने संबंधी शिकायत की भी सुनवाई हुई। जांच में पाया गया कि बीज प्रदाय के संबंध में वर्क ऑर्डर एवं संबंधित अधिकारी को बीज सौंपने का कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया है। कलेक्टर श्री मीना ने शिकायतकर्ता को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही और शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनजातीय कार्य विभाग से संबंधित प्रकरणों में तिरोड़ी तहसील के ग्राम कोसुम्बा निवासी आकाश ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कलेक्टर श्री मीना ने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग को प्रकरण की जांच कर पात्र पाए जाने पर शीघ्र प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा छात्रवृत्ति भुगतान से संबंधित दो शिकायतों की भी समक्ष में सुनवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया जारी है और पात्र विद्यार्थियों के खातों में शीघ्र ही राशि जमा कर दी जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

#बालाघाट
कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि, एसएसपी महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में एनसीसी इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया।

आयुक्त उच्च शिक्षा के निर्देशानुसार तथा 6 म.प्र. बटालियन एनसीसी, बालाघाट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कमल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेड़ाम ने की। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. हेमन्त कुमार मण्डाले ने किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. गेड़ाम ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों से अपनी भूमि को पुनः हासिल किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा केवल सेना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है और सभी को राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. रक्षा निकोसे ने अपने संबोधन में कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की शहादत से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

एनएसएस अधिकारी श्री कृष्णा पराते ने कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक युवा का कर्तव्य है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कारगिल विजय पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी श्री विकास साहू सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आयोजन में अंडर ऑफिसर कृष नेवारे, क्वार्टर मास्टर प्रफुल्ल गोटेकर, सीपीएल आयुषी राहंगडाले, सीनियर कैडेट सुरभि मिश्रा सहित लगभग 30 एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के तकनीकी सहयोग में कैडेट कृष्णा वंजारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #HigherEducation #KargilVijayDiwas

#बालाघाट कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि, एसएसपी महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में एनसीसी इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। आयुक्त उच्च शिक्षा के निर्देशानुसार तथा 6 म.प्र. बटालियन एनसीसी, बालाघाट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कमल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेड़ाम ने की। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. हेमन्त कुमार मण्डाले ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. गेड़ाम ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों से अपनी भूमि को पुनः हासिल किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा केवल सेना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है और सभी को राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. रक्षा निकोसे ने अपने संबोधन में कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की शहादत से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। एनएसएस अधिकारी श्री कृष्णा पराते ने कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक युवा का कर्तव्य है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कारगिल विजय पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी श्री विकास साहू सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आयोजन में अंडर ऑफिसर कृष नेवारे, क्वार्टर मास्टर प्रफुल्ल गोटेकर, सीपीएल आयुषी राहंगडाले, सीनियर कैडेट सुरभि मिश्रा सहित लगभग 30 एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के तकनीकी सहयोग में कैडेट कृष्णा वंजारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #HigherEducation #KargilVijayDiwas

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

#बालाघाट
कारगिल विजय दिवस पर मलाजखंड महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
शासकीय महाविद्यालय, मलाजखंड में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.के. धुर्वे के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आर.के. पिवहरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर नमन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र की सुरक्षा में उनके अतुलनीय योगदान से अवगत कराया गया। साथ ही राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए और विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में डॉ. एस.एल. मंडावी, डॉ. बी.डी. दुबे, डॉ. राजेश बोरकर एवं श्री संजय रनकुहे की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन प्रो. विशाल दमाहे ने किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. एम.के. धुर्वे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देशभक्ति, साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #HigherEducation #KargilVijayDiwas

#बालाघाट कारगिल विजय दिवस पर मलाजखंड महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन शासकीय महाविद्यालय, मलाजखंड में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.के. धुर्वे के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आर.के. पिवहरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर नमन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र की सुरक्षा में उनके अतुलनीय योगदान से अवगत कराया गया। साथ ही राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए और विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. एस.एल. मंडावी, डॉ. बी.डी. दुबे, डॉ. राजेश बोरकर एवं श्री संजय रनकुहे की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन प्रो. विशाल दमाहे ने किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. एम.के. धुर्वे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देशभक्ति, साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #HigherEducation #KargilVijayDiwas

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026