जाले: कमतौल में साइंस ओलंपियाड 2026 का भव्य पुरस्कार वितरण, DM ने 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Jale, Darbhanga | Apr 21, 2026 कमतौल स्थित श्री राम विनय शाही एजुकेशनल ट्रस्ट प्लस टू जे.एम. उच्च विद्यालय में साइंस ओलंपियाड परीक्षा 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी कौशल कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।