फरीदाबाद: फरीदाबाद में पुलिस उपायुक्त (अपराध) ने 108 गुम हुए मोबाइल फोन लौटाए, मालिकों को मिले वापस
पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल सेंट्रल टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लोगो के गुम हुए 108 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन को ट्रेस करने के उपरांत मोबाइल फ़ोन को उनके असल मालिकों को वापस लौटकर उनके चेहरे पर दोबारा से खुशिया लौटाई। सभी लोग अपने खोए हुए मोबाइल फ़ोन को दोबारा वापिस पाकर ख़ुशी जाहिर की। फरीदाबाद पुलिस धन्यवाद