बूंदी: श्री चारभुजानाथ गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर व अन्य पर गौशाला की जमीन पर अतिक्रमण करने का लगाया आरोप
Bundi, Bundi | Mar 1, 2024 नगर पालिका देई में बांसी रोड स्थित चारागाह भूमि पर चल रही गौशाला की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ने लगा है। गौशाला समिति के सदस्यों ने बांसी रोड स्थित चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर नैनवा पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है।