बूंदी: लाखेरी थाना पुलिस ने अवैध धारदार छुरा लेकर घूमते एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | Mar 1, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा द्वारा पुलिस की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत गुंडा व बदमाश प्रवृति के लोगों के खिलाफ अधिकाधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लाखेरी थाना पुलिस ने थाना अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश को अवैध धारदार छुरा सहित गिरफ्तार कर छुरा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।