बूंदी: घनश्याम शर्मा ने संभाला अतिरिक्त जिला कलेक्टर का पदभार
Bundi, Bundi | Mar 1, 2024 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के आरएएस अधिकारी घनश्याम शर्मा ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर बूंदी का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे और इनका लाभ समयबद्धता के साथ दिलाना प्राथमिकता रहेगी।