बूंदी: सहायक कलेक्टर भावना सिंह को सौंपा नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार
Bundi, Bundi | Mar 1, 2024 जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने आदेश जारी कर बूंदी नगर परिषद में कार्यों के सुचारू रूप से संपादन की दृष्टि से नगर परिषद के आयुक्त के रिक्त पद का कार्यभार सहायक कलेक्टर भावना सिंह को सौंपा,सहायक कलेक्टर भावना सिंह उनके पदीय कार्यों के साथ-साथ नगर परिषद आयुक्त के पद का कार्य भी संपादित करेंगी।