प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का लिया जायजा, वाहनों की कराई सघन चेकिंग
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा सोमवार की रात 9:30 बजे थाना कोतवाही देहात क्षेत्रान्तर्गत कटरा रोड पर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया । भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों तीन सवार वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई । वाहन सवारों को यातायात नियमों का अनुपालन करने हेतु हिदायत दी गई ।