मंडला: महिष्मति घाट पर जानलेवा पुल, छोटे रपटा पुल पर हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबर, बच्चे नर्मदा में लगा रहे छलांग
Mandla, Mandla | May 2, 2026 मंडला से एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, जहां शहर के महिष्मति घाट पर स्थित छोटे रपटा पुल में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह पुल, जो रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है, अब खतरे का कारण बनता जा रहा है। पुल की स्थिति जर्जर है, लेकिन इसके बावजूद न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाए गए हैं।