बाह: बटेश्वर में यमुना घाटों पर श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पितरों को दी विदाई
बटेश्वर के यमुना घाटों पर श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को जल तर्पण कर भावभीनी विदाई दी। पितृपक्ष के इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र यमुना नदी में स्नान किया और तर्पण विधि के माध्यम से अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन बुधवार सुबह 10 बजे तक यह सिलसिला जारी रहा।