बाह: बटेश्वर में पंचायत घर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई गांधी जयंती
बटेश्वर के पंचायत घर में बुधवार सुबह 10 बजे गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाई गई और ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानपति रघुवीर वर्मा, राम सिंह आजाद, सर्वेश वर्मा, गिरवर वर्मा, शिवशंकर वर्मा, शिवजी वर्मा, करतार वाल्मीकि, भुवनेश, इंद्रवती, वीरबती, प्रमिला देवी, मानवेन्द्र, योगेश आदि उपस्थित रहे।