निवास: जिले के ग्राम कटारे मोहगांव में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न, ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
Niwas, Mandla | Apr 2, 2026 मंडला जिले ग्राम कटारे मोहगांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। ग्राम के खेरमाई स्थित मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातःकाल भगवान बजरंगबली की पूजा की गई।