सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव में 49 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ दबंग ने अश्लील हरकतें कर कुकृत्य का प्रयास किया
चिकासी थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक दबंग व्यक्ति ने पशु बाड़े में जानवरों को पानी पिलाने के लिए आई 49 वर्षीय एक अधेड़ महिला को दबोच कर उसके साथ अश्लील हरकतें कर कुकर्म करने का प्रयास कर डाला। महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे ट्रक चालक के ललकारने पर आरोपी युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने चिकासी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।c