राज्यसभा के उच्च सदन में चंदौली के किसानों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग को जोरदार तरीके से रखते हुए राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने जिले में आधुनिक फुड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किए जाने की पुरजोर वकालत की। स्पेशल मेंशन के माध्यम से उन्होंने खाद्य पंसंस्करण उद्योग मंत्री से इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।