परसौनी: मुसहरी में बागमती नदी की पुरानी धार से अज्ञात किशोर का उपलाता हुआ शव बरामद, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परसौनी थाना क्षेत्र मुसहरी स्थित बागमती नदी के पुरानी धार से एक अज्ञात किशोर का उपलाता हुआ शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची परसौनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।थाना प्रभारी ओम कुमार प्रिय ने बताया कि किशोर की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।