परसौनी: नीलामी टोला में तेज आंधी में छत से गिरे तीन मजदूर, एक मजदूर की हुई मौत
बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के परसौनी प्रखंड के नीलामी टोला में तीन मजदूर तेज हवा में छत से नीचे गिर गए जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक मजदूर की पहचान खिरोधर पंचायत निवासी नंदू तिवारी के 48 वर्षीय पुत्र राजकुमार तिवारी के रूप में की गई है। जबकि जख्मी दो मजदूरों की पहचान अविनाश कुमार व सूरज कुमार के रूप में हुई है।