परसौनी: खिरोधर पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली
परसौनी प्रखंड के खिरोधर पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। इस जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चंद्र राजकुमार के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई है।