सदर: 6 जून से 6 जुलाई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में दो सदस्यों के लिए आवेदन आमंत्रित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी ने स्थायी लोक अदालत में रिक्त दो सदस्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जनोपयोगी सेवाओं जैसे परिवहन, डाक-टेलीफोन, विद्युत, जलापूर्ति, स्वच्छता, अस्पताल, बीमा, शिक्षा, आवास एवं भू-सम्पदा आदि क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले केंद्र या राज्य सरकार तथा उनके उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।