गुरूर: गुरूर ब्लॉक के पेट्रोल पंपों में सुबह से लंबी कतारें, कुछ पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद
Gurur, Balod | May 15, 2026 पेट्रोल पंप के संचालको ने डिमांड के अनुरुप डिपो से डीजल पेट्रोल की सप्लाई होने के बाद दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद जताई है। आपूर्ति बाधित होने तथा भविष्य मे पेट्रोल डीजल नही मिलने की अफवाहो की वजह से अधिकांश लोग ज्यादा मात्रा में अपने वाहनों में पेट्रोल डीजल भरवा रहे है, इस वजह से भी पेट्रोल डीजल का स्टॉक खत्म हो गया है।