मुज़फ्फरनगर: हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति! मुजफ्फरनगर में तिरंगा यात्रा का जोश, SSP संजय कुमार वर्मा ने गाया ‘ऐसा देश है मेरा’
मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। SSP संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन्स से खालापार थाने तक पहुंची। पुलिसकर्मियों, बच्चों और नागरिकों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। SSP ने ‘ऐसा देश है मेरा’ गीत गाकर उत्साह बढ़ाया।