बरहट: मलयपुर में घर से निकला कोबरा का बच्चा, स्नेक कैचर ने किया उसका रेस्क्यू
Barhat, Jamui | Sep 7, 2026 मलयपुर थाना क्षेत्र के राठौर टोला में एक घर से कोबरा सांप का बच्चा निकलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मलयपुर निवासी स्नेक कैचर बंटी सिंह मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा के बच्चे का रेस्क्यू किया। बंटी सिंह ने सोमवार को 5 बताया कि सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में रह सके।