बहराइच: मछियाही चौराहा पर बाइक की ठोकर से हुई चिलवरिया निवासी व्यक्ति की हुई मौत मामले में बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली देहात इलाके के मछियाही चौराहा पर तेज रफ्तार बाइक सवार की ठोकर से हुई चिलवरिया निवासी व्यक्ति की मौत मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को मृतक के पुत्र ने बताया कि घटना 9 में की है जब उनके पिता को बाइक सवार ने ठोकर मारी थी।