आरा: चांदी थाना क्षेत्र के बहियार गांव में सोन नदी किनारे मिला युवक का शव, एक दिन पूर्व से लापता था मृतक
Arrah, Bhojpur | Jun 28, 2024 भोजपुर में एक दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका चांदी थाना क्षेत्र के बहियार गांव स्थित सोन नदी के किनारे से गुरुवार की शाम बरामद किया गया है शौक मिलने से आसपास की इलाके में अफरातफरी मची रही रही जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के नरबिरपुर गांव वार्ड नंबर तीन निवासी मनोज ठाकुर का 23 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है।