आरा: तेतरिया मोड़ पर ई रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jun 28, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब अनियंत्रित सवारी से भरा ई रिक्शा पलट गया जिसमें सरथुआ गांव निवासी रूबी देवी आर्यन कुमार और नारायणपुर गांव निवासी जय चंद्र कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां इलाज चल रहा है।