जमुई: जमुई के ADM सुभाष चंद्र मंडल ने 29वें DDC के रूप में संभाला पदभार, कहा- पारदर्शिता के साथ होंगे विकास कार्य
Jamui, Jamui | Mar 3, 2025 जमुई में एडीएम के पद पर पदस्थापित सुभाष चंद्र मंडल ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) का पदभार सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे के बाद संभाल लिया है। वे जमुई के 29 वें डीडीसी बने हैं। उन्होंने निवर्तमान डीडीसी वीरेंद्र कुमार से पदभार ग्रहण किया है। निवर्तमान डीडीसी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।