नागौर के नया दरवाजा स्थित प्रताप सागर के पास नवनिर्माणाधीन प्रथम श्याम मंदिर में किन्नर समाज के तत्वावधान में फागोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नागौर की गादीपति रागिनी बाई भी मौजूद रही। श्याम हनुमान प्राचीन मंदिर सेवा समिति से जुड़े सेवकों ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।