पटना ग्रामीण: सुलतानगंज में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल होने पर एक युवक गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो साझा करने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। वहीं इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने के मामले में सुलतानगंज थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के निशानदेही पर एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।