सड़क की बदहाली से परेशान स्कूली बच्चों ने #डीएम से लगाई गुहार
#मदनापुर। ग्राम मोहम्मदपुर उर्फ नया गांव के स्कूली बच्चों ने सड़क की बदहाली को लेकर जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। बच्चों का कहना है कि जौरा भूर से मोहम्मदपुर उर्फ नया गांव तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाने से बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। कई बार उन्हें खराब रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी से सड़क का निर्माण/मरम्मत कराकर आवागमन सुगम कराने की मांग की है। अब ग्रामीणों और बच्चों को जिला प्रशासन से इस समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद है।
#शाहजहांपुर #मदनापुर #मोहम्मदपुर #नयागांव #स्कूलीबच्चे #सड़ककीबदहाली #जर्जरसड़क #ग्रामीणसमस्या #डीएमशाहजहांपुर #जनताकीआवाज #जनताकीसमस्या #उत्तरप्रदेश #आपकाअपनाशहर