बाह: मिताईली गौशाला का वीडियो वायरल, अव्यवस्था और लापरवाही के आरोपों से प्रशासन में मचा हड़कंप
पिनाहट के थाना बसौनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिताईली स्थित गौशाला का एक कथित वीडियो मंगलवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है। वायरल वीडियो में गौशाला के भीतर गोवंश की दयनीय स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों में रोष फैल गया है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि गौशाला में गोवंश को पर्या