भीलवाड़ा: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2026: जिला कलेक्टर ने निकाली ऑनलाइन लॉटरी, जिले से चुने गए 203 हवाई और 1659 रेल यात्री
भीलवाड़ा। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के चरणबद्ध क्रियान्वयन के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 हेतु तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाईन लॉटरी बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू द्वारा निकाली गई।इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी द्वारा लॉटरी प्रक्रिया से अवगत करवाया गया।