धार: धार में जनजातीय कार्य मंत्रालय के 'आदि कर्मयोगी अभियान' के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
Dhar, Dhar | Aug 21, 2025 भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत धार में तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय समुदाय में शासन की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना है।