चीनोर: चीनौर के मुख्य बाजार में नाबालिग ऑटो चालक की टक्कर से बच्ची घायल
चीनौर के मुख्य बाजार मे ऑटो की टक्कर से भावना सेन घायल हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो की टक्कर से बच्ची के पैर में काफी चोट आई है। घायल बच्ची को तत्काल ग्वालियर ले जाया गया जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद व्यस्त बाजार में यातायात सुरक्षा और नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।