हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर दीपावली के बाद हनुमानगढ़ की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 275 पर पहुंचा
दीपावली के बाद हनुमानगढ़ जिले की आबोहवा बिगड़ गई है। आतिशबाजी के धुएं और बढ़ते प्रदूषण के चलते शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़कर 275 पर पहुंच गया है। यह खराब श्रेणी में आता है। दीपावली से पहले की तुलना में प्रदूषण के स्तर में हुई बढ़ोतरी ने आमजन की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है।