पन्ना: अवैध डीजे पर 'पन्ना' पुलिस का हंटर, ₹12 लाख के उपकरण ज़ब्त!
Panna, Panna | Dec 5, 2025 पन्ना में अवैध डीजे संचालकों पर पुलिस का सख्त डंडा चला है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े निर्देशों पर, पन्ना पुलिस ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बिना अनुमति और तेज़ आवाज़ में डीजे बजाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने इंद्रपुरी कॉलोनी और एवर साइन गार्डन के पास से ये डीजे पकड़े।