जैतपुर: मवेशियों को भगाते समय कुएं में गिरी महिला, मौत
जैतपुर थाना क्षेत्र के बिरौड़ी गांव में मवेशियों को भगाते समय 48 वर्षीय गनेशिया बाई पति भुआले सिंह गोंड घर के अंदर बने कुएं में गिर गईं। हादसे में उनकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।वीडीओ शुक्रवार सुबह 7 बजे सामने आया है।